National News

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में उतरा भीम एप है सबसे अलग , टेंशन होगा दूर

Ad

नई दिल्ली- देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले डिजिधन मेले में भीम ऐप को लांच किया. आइए जानें इस ऐप की खूबियां-

ADVERTISEMENTS Ad

1. अगर आप भीम ऐप का प्रयोग करेंगे तो आपको ई पेमेंट के लिए किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप के जरिए हर तरह के ई पेमेंट कर सकेंगे। जैसे आप इस ऐप के जरिए परचून की दुुकान वाले को पैसे देने से लेकर जीवन बीमा, होम लोन, स्कूल फीस, मेट्रो कार्ड रिचार्ज आदि सभी छोटे-बड़े कामों के लिए पेमेंट कर सकेंगे।

2. भीम ऐप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है। यानी अगर आपके पास बेसिक मोबाइल फोन है तो भी आप इस ऐप की मदद से ई पमेंट कर सकेंगे।

3. भीम ऐप में आपका अंगूठा ही पासवर्ड का काम करेगा. यानी इस ऐप को यूज करने में पासवर्ड लीक होने की भी झंझट नहीं है।

4. भीम ऐप के जरिए ई पेमेंट करने पर आप लकी ड्रॉ के भी हिस्सेदार भी बनेंगे. इसमें यूजर्स को निश्चित ईनाम मिलेंंगे।

5. अगर आपके मोबाइल में भीम ऐप होगा तो आपको ई पमेंट के लिए कोई दूसरा ऐप डाऊनलोड नहीं करना होगा. यानी इससे आप अपने मोबाइल में स्पेस भी बचा सकते हैं ।

क्यों नाम पड़ा भीम ऐप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेेब भीमराव अंबेडकर के विचारों से भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी.।इसलिए उन्हीं के नाम पर इस ऐप का नाम ‘भीम’ रखा गया है.।प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने ये भी बताया कि भीम राव अंबेडकर की जयंती पर डिजिटल पेमेंट का मेगा ड्रॉ निकाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top