Nainital-Haldwani News

तमिलनाडु विजेता और नैनीताल उप विजेता

Ad

नैनीताल: याट क्लब नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित हुई तीन दिवसीय गवर्नस गोल्ड कप सेलिंग रिगाडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल डा0 कृष्णकान्त पाॅल ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। रिगाडा प्रतियोगिता में तमिलनाडु सैलिंग एसोसियेशन विजेता व नैनीताल याट क्लब उप विजेता रही।सेलर्स व जनता को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल महोदय ने सभी टीमों को बधाई देते हुये कहा कि सेलर्स इस रोमांचक खेल के साथ ही नैनीताल आॅटम सीजन का भी आनन्द उठायें। उन्होंने कहा कि भविष्य में रिगाडा प्रतियोगिता में और टीमें प्रतिभाग करें इस हेतु व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के बाद आगामी वर्ष से जूनियर रिगाडा प्रतियोगिता भी आरम्भ करने के प्रयास किये जायेंगे। साथ ही मिक्स डबल रिगाडा प्रतियोगिता भी करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल याट क्लब को 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं याट पर डाक टिकट जारी किये जाने का प्रस्ताव भी भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top