Uttarakhand News

तिरंगे में लिपटकर आखिरी बार देवभूमि पहुंचेगा बेटा रॉबिन बिष्ट

Ad

हल्द्वानी: सेना में भर्ती होने वाला और उसमें भर्ती होने के सपने देखने का मौका हर किसी को नहीं मिलता है। देश सेवा को अपनी जिंदगी देने वालों को पूरा भारत सलाम करता है। हिसार के रहने वाले सैनिक संदीप सिंह पूनिया की मौत ने पूरे देश की आंखों में आंसू ला दिए। संदीप की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

उनका तीन महीने का बेटा है जिसे उन्होंने आजतक नहीं देखा था।अपने बेटे से पहली बार संदीप नहीं उनका पार्थिव शरीर मिला था। जिसनें भी ये सुना उसकी आंखों में आंसू थे। ऐसी ही अकालमृत्यु के कारण एक और सैनिक इस दुनिया में नहीं रहा। पट्टी बालीकंडारस्यूं के डुमलोट गांव के रहने वाले सैनिक रॉबिन बिष्ट की पंजाब के फिरोजपुर में पानी में डूबने से मौत हो गई। इस सूचना के सामने आते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

रॉबिन 20वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक उसका पार्थिव शरीर सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनकेगांव लाया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी मेजर कर्ण सिंह ने इस घटना को दुखद कहा। उन्होंने बताया कि रॉबिन का पार्थिव शरीर लैंसडौन छावनी लाया गया है और सोमवार को उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दे कि  रॉबिन के पिता मानवेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि उनका पुत्र 23 मार्च से लापता है और 24 मार्च को सूचना दी गई कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top