Auto Tech

दमदार ‘डोमिनार-400’ की डिलिवरी शुरू

Ad

नई दिल्ली- मोटरसाइकिल कंपनी बजाज ऑटो ने 22 शहरों में स्थित डीलरों के माध्यम से ग्राहकों के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक ‘डोमिनार-400’ की डिलिवरी मंगलवार से प्रारंभ कर दी। डोमिनार-400 को पिछले साल 15 दिसम्बर को बाजार में उतारा गया था। बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (मोटरसाइकल बिक्री) इरिक वाज ने कहा, “ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने वाले 22 शहरों में डोमिनार-400 को मिली बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम खुश हैं। दूसरे कस्बों और शहरों में भी इस बाइक के बारे में जिज्ञासा है और पूछताछ हो रही है। हम इन कस्बों और शहरों में स्थित डीलरों की बिक्री एवं सेवा क्षमताओं में वृद्धि करने में जुटे हुए हैं ताकि इन्हें डोमिनार के लिए एक-एक करके नियुक्त किया जा सके। नए केंद्रों में भी बुकिंग वेबसाइट के जरिए ही होगी और डिलिवरी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।”

ADVERTISEMENTS Ad

 

न्यूज सोर्स- https://hindi.newsroompost.com/212459/bajaj-started-delivering-dominer-400/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top