National News

दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग से हड़कंप, एक गिरफ्तार…

Ad

नई दिल्ली: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से सटे पांडव नगर इलाके में लुटेरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि घटना को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया।खबर के मुताबिक अक्षरधाम मंदिर से सटे रिहायशी क्षेत्र पांडवनगर में लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने लुटेरे को काबू में कर लिया वहीं उसके साथ मौजूद दूसरा लुटेरा पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। शख्स के मंसूबे क्या थे, वह पुलिस के पास क्यों आया था, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। आशंका है क्या ये शख्स किसी बड़ी वारदात के लिए अक्षरधाम मंदिर पहुंचा था।

आपको जानकारी दे दें कि साल 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। 24 सितंबर को मंदिर पर हुए इस हमले में दो आतंकी शामिल थे जिनका आतंकी संगठन लश्क-ए-तैयबा संबंध था। इस हमले में 32 लोग मारे गए थे जबकि 80 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। इस घटना ने दोबारा  17 साल पुराने हादसे की यादों को ताजा कर दिया है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top