Uttarakhand News

दिवाली की पूजा कर लौट रहे परिवार का हुआ एक्सिडेंट, 4 की मौत

Ad

सहारनपुर: दिवाली की रात एक परिवार के लिए काली रात साबित हुई। पूजा कर वापस आ रहे परिवार का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिहारीगढ़ क्षेत्र में एक्सिडेंट हो गया। कार की उत्तराखंड रोडवेज से हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी लोग सहारनपुर के अंबेहटा पीर कस्बे से दीवाली की पूजा करके वापस देहरादून जा रहे थे। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से अंबेहटा कस्बे में दुख पसर गया है। इस भीषण दुर्घटना की वजह से कस्बे में दिवाली की खुशी मातम में तब्दील हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह शिव कुमार शर्मा जो एफआरआई देहरादून से रिटायर थे अपनी पत्नी कमलेश और भैया भाभी फ़कीर चंद शर्मा और सुशीला के साथ अपने पैतृक क़स्बा अंबेहटा पीर जादगान गए आए थे। दोपहर बाद जब यह परिवार दिवाली की पूजा करके देहरादून लौट रहा था तो तभी यह भीषण दुर्घटना घटी।

ADVERTISEMENTS Ad

 

स्थानीय लोगों के टक्कर लगने के बाद कार में सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए थे। राहगीरों ने इस दुर्घटना की खबर पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद मृतकों को शव यात्रा वाहन भी नहीं मिल सका और इनके शवों को एक लोडर में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक परिवार वर्तमान में उत्तराखंड के रहने वाले हैं। मूल रूप से इनका गांव सहारनपुर के अंबेहटा पीर कस्बे में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top