Business Live

दिवाली पर सोना खरीदना पड़ सकता है महंगा, 32 हजार पहुंचने की उम्मीद

Ad

नई दिल्ली। दिवाली को लेकर आपने अभी से शॉपिंग का सोच विचार शुरू कर दिया होगा। बाजार में दिवाली ऑफर्स शुरू हो गए है। दिवाली के वक्त सोने की चमक आपको अपनी ओर खींच ही लेती है। अगर आप इस दिवाली में सोने के आभूषण लेने का मन बना रहे है तो अमेरिका से आ रही खबर आपको थोड़ा परेशान करेंगी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व   ब्याज दरों को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दे रहा है। ऐसे में  अटकलों से बाजार गर्म है और इन अटकलों के बीच  खबर आ रही है कि गोल्ड इस साल 25 फीसदी महंगा हो चुका है। इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू बाजार में भी सोने का भाव दिवाली के करीब आते बढ़ ही रहा है।  एक्सपर्ट के मुताबिक,  दिवाली तक सोना 32,000 रुपये के स्तर पर जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिवाली के मौके पर गोल्ड के दाम 31,500 से 32,000 रुपए के बीच रह सकती है। हालांकि उसके बाद मना जा रहा है कि  दिसंबर में गोल्ड में नरमी का दौर शुरू हो सकता है। एसएमसी कॉमट्रेड की वंदना भारती के अनुसार  ग्लोबल इकनॉमी में रिकवरी की गति धीमी है। अमेरिका में इस वर्ष अब तक ब्याज दरें नहीं बढ़ी हैं। अब  नजरें दिसंबर में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर है। ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ में जोरदार निवेश देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कमजोर रुपए ने भी  घरेलू बाजार की कीमत को बढ़ाने का सपोर्ट मिल रहा है। एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता के अनुसार  इस वक्त गोल्ड पर छोटे तौर पर निवेश किया जा सकता है। सोना इस वक्त 25 फीसदी का रिटर्न दे चुका है और आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। दिवाली में सोने की खरीदी होती है। सोने में चढ़ाव के दौर में दिवाली तक उतनी ही खरीददारी करें जितनी जरूरी है।
सरकार ने पांचवें दौर के गोल्ड बॉन्ड को जारी करने की तारीख को एक हफ्ता बढ़ा दिया है। बॉन्ड अब 30 सितंबर को जारी होंगे। पहले बॉन्ड को 23 सितंबर को जारी करने की योजना थी। सरकारी ने यह फैसला रिजर्व बैंक के साथ चर्चा के बाद लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top