Nainital-Haldwani News

दिवाली से पहले हल्द्वानी पुलिस की नशे पर बड़ी जीत, 32 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी:दिवाली से पहले एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मिठाई की जगह युवाओं के त्योहार में नशा बेचने की फिराक खोज रहे तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओ चोरगलिया संजय जोशी ने मुखबिर की सूचना पर 32 किलो 580 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गौलापार क्षेत्र से पकड़ा गया।

ADVERTISEMENTS Ad


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए तस्कर पहाड़ से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। वह अपना सामान युवाओं को बेचते थे।तस्कर यूपी मुजफ्फरनगर शामली के रहने वाले हैं, जो लम्बे समय से चरस की तस्करी कर रहे थे।पकड़ी गयी चरस की कीमत डेढ़ करोड़ रूपये बताई जा रही है, पुलिस ने तस्करों से एक गाड़ी भी की बरामद (सेन्ट्रो-UP12 K7299 )। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पकड़े गए तस्करों के नाम-क्यूम पुत्र अय्यूब

  • वसीम पुत्र नफीस
  • वसीम पुत्र जिंदा
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top