Sports News

दूसरा टेस्ट- पहले दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों की बोलती बंद, पहले दिन 7 विकेट खोकर बनाए 239 रन

Ad

कोलकाता: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल मेहमान टीम के पक्ष में रहा । भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन बीमार होने के कारण मैच से बाहर हो गए उनकी जगह टीम की कप्तानी रोस टेलर को दी गई। कप्तान विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पहले शिखर धवन मौका दिया। शिखर मौके को भुनाने में नाकाम रहे और मैच के दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजो अपनी सटीक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नही दिया। भारत ने  पहले तीन बल्लेबाज केवल 48 रनों पर वापस लौट गए थे।  शिखर एक,विजय 9 और कोहली ने 9 रन बनाए।  उसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिक्य रहाणे और पुजारा ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम को झटकों से उभारा और चौथे विकेट के लिए 141 जोड़े लेकिन दोनो बल्लेबाज शतक बनाने से चूक गए। पुजारा ने 87 रनों की पारी खेली वही रहाणे 77 रन बनाकर आउट हुए। पहले दीन का तीसरा सत्र भारत के लिए अच्छा नही रहा और उसने 4 विकेट खोए।  रोहित एक बार फिर नाकाम रहे और केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने कुछ देर तक स्कोर बोर्ड को चालू रखा और 26 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट खोकर 239 रन बना लिए थे ।  साहा 14 और जडेजा शून्य पर क्रीज पर थे। न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।  बोल्ट ने एक विकेट,मैट हेनरी ने तीन, नील वैंगनर ने एक और स्पिनर जीतन पटेल ने 2 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

 

पहले दिन का खेल न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा लेकिन कोलकाता की पिच बाद में स्पिनर को खासा मदद करती है। भारतीय टीम चाहेगी की उसके बल्लेबाज कम से कम 275-300 रन का स्कोर बनाए ताकि गेंदबाजों को कुछ सहारा मिले। वही शिखर धवन के चयन एक बार फिर विराट के लिए सवाल खड़े कर दिए है। दूसरी ओर रोहित का मुख्य वक्त पर फेल होना भी विराट के लिए सिर दर्द का विषय बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top