Uttarakhand News

देहरादून के दो होनहार छात्रों ने किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड के लोग हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं ,फिर वह चाहे खेल हो , सेना हो ,संगीत हो या फिर शिक्षा । इसी कड़ी में देहरादून के दो होनहार छात्रों ने दिल्ली की चर्चित जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है । देहरादून स्कूल के 12 वीं के छात्र आयुश चौधरी व तारुष बंसल ने अपने शिक्षक ज्ञानेक्ष्वरन नयागम के साथ मिलकर “मैकेनिकल , मैटेरियल ,ओद्योगिक , ऑटोमोटिव, वैमानिक और नैनो प्रोद्योगिकी में अभिनव अनुसंधान विषय पर आधारित इस सम्मेलन में भाग लिया था ।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुश चौधरी व तारुष बंसल को इनके दो शोध पत्रों को प्रस्तुत करने के लिए जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में आयोजित  अंतराष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया था । इन्होने” इफेक्ट ऑफ होल साइज ऑन ड्रेनेज टाइम ऑफ बोटल  और इफेकटिव डेंसिटी ऑफ क्रम्बल्ड रेरल बॉलस शीर्षक से शोेध पत्र प्रस्तुत किया । पहले शोेध पत्र में गैर-बेलनाकार तरल कनटेनरों की जल निकासी का अनुसंधान कर उसका मुल्यांकन किया गया है ।

यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, क्योंकि नॉन यूनिफॉर्म ड्रेनेज पर अभी तक कोई शोध प्रकाशित नहीं हुआ है। दूसरे शोध में क्रम्बल्ड पेपर के भौतिक गुणों का अध्ययन किया गया है। इसमें यह देखा गया कि यह कागज की अप्रयुक्त शीट्स से कैसे भिन्न है। जिसके माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन और कई अभिनव प्रयोगों में मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top