Uttarakhand News

धर्मांतरण और महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक पास, जनसंवाद करेगी पार्टी

Ad

हल्द्वानी: भाजपा सदन में पारित ऐतिहासिक महिला आरक्षण एवं धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक समेत समस्त विधेयकों की उपयोगिता को लेकर व्यापक पैमाने पर जनता के साथ संवाद बनाने जा रही है । पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी प्रवक्ताओं को ज़िला केंद्रों पर पत्रकार वार्ता करने के लिए कहा गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad


प्रवक्ता प्रकाश रावत ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रवक्ता सभी जनपदों में जाकर इन तमाम विधेयकों पर पत्रकार वार्ता कर जनता से संवाद बनाएंगे । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का महिलाओं को 30 फीसदी क्षेतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृ शक्ति की आर्थिक व सामाजिक सहभागिता की वृद्धि में निर्णायक साबित होगा ।

इसके साथ धर्मांतरण के खिलाफ कानून को सख्त बनाना जनसांख्यकीय संतुलन व सुरक्षा की दृष्टि से दूरदर्शिता वाला कदम है । उन्होंने कहा इसी तरह विधानसभा में पारित जनसरोकारों से जुड़े अन्य विधेयकों की विस्तृत जानकारी व उनसे प्राप्त होने वाले लाभ को जनता के मध्य समन्वित करने की जरूरत महसूस की गई । इसी उद्देश्य के साथ एक कार्यक्रम के तहत पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सभी जिलों में प्रवास कर विषय आधारित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top