Sports News

धोनी मस्त और आलोचक पस्त

Ad

पुणे- पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 61) की आतिशी पारी की बदौलत राइजिंग पुणे  ने शनिवार को आईपीएल-10 के मैच में गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त दी।पहले खेलते हुए माइजेज हेनरिक्स (नाबाद 55) के आतिशी अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 61) की शानदार पारी की बदौलत राइजिंग पुणे ने 4 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।धोनी ने अपनी पारी में केवल 34 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। धोनी को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुणे की ओर से राहुल त्रिपाठी ने 59 रन की शानदार पारी खेली। धोनी ने मनोज तिवारी (नाबाद 17) के साथ पांचवें विकेट के लिए केवल 3.5 ओवर में 58 रन की साझेदारी की। इससे पहले हेनरिक्स ने मात्र 28 गेंदों पर नाबाद 55 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने दीपक हुड्डा (नाबाद 19) के साथ चौथे विकेट के 3.3 ओवर में 47 रन की तेजतर्रार साझेदारी की।

टॉस गंवाने के बाद हैदराबाद ने काफी धीमी शुरुआत की। कप्तान डेविड वार्नर (43) और शिखर धवन (30) ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। शिखर ने 29 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके लगाए। वार्नर को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और वह 40 गेंदों पर तीन चौके तथा एक छक्का ही लगा पाए।हैदराबाद के 50 रन 40 गेंदों में और 100 रन 86 गेंदों में पूरे हुए। केन विलियम्सन ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 21, हेनरिक्स ने नाबाद 55 और हुड्डा ने नाबाद 19 रन बनाकर हैदराबाद की पारी को कुछ गति दी।हैदराबाद के 100 के बाद अगले 50 रन मात्र 26 गेंदों में बने। हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में 63 रन बटोरे। पुणे की तरफ से डेनियल क्रिस्टियन ने 20 रन पर एक विकेट, इमरान ताहिर ने 23 रन पर एक विकेट और उनादकट ने 41 रन पर एक विकेट लिया।

 

 

 

न्यूज सोर्स- Samachar Jagat

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top