हल्द्वानी: नाखून में फंगस इंफैक्शन से आपके नाखून खराब होने शुरू हो गए हैं। पैरों के नाखूनों पर फंगस होना आम सी बात है जो देखने में काफी खराब लगते हैं। अगर समय रहते इनकी सफाई न कि जाएं तो यह दूसरे नाखूनों तक भी फैल सकते हैं।
नेल फंगस इंफैक्शन का सबसे बड़ा कारण यह है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हैं। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी से भी यह परेशानी हो सकती है। नाखून पीला पड़ना और उसमें से बदबू आना फंगस की निशानी है लेकिन केयर करने पर फंगस से काफी हद तक बचा जा सकता है।