Nainital-Haldwani News

नैनीताल के बाजार में दिखी धनतेरस की चकाचौंध

Ad

नैनीताल:संदीप कनौजिया: सरोवर नगरी नैनीताल मे दीवाली धनतेरस के शुभ अवसर पर बाजार मे काफी रौनक देखने को मिली। नैनीताल के बड़ा बाजार मल्लीताल मे लोगों ने खरीददारी की। धनतेरस के दिन बर्तनों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन बर्तनों के बढे़ दामों के कारण थोड़ी कसर रह गई है।अगर हम यहां बर्तनों के दामों कि बात करे तो सिल्वर के बर्तन 350रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। स्टील 300रुपए प्रति किलो से लेकर अलग अलग हिसाब से बिकते नजर आए। वहीं अगर बात करें खिल खिलौने कि मिठाई कि तो वह 80रुपए प्रति किलो बिक रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

धनतेरस के मौके पर नैनीताल का बाजार

इसी बीच इलैक्ट्रोनिक उपकरण मालाऐं झालरें तो वह 80 रुपए और  700रुपए के बीच बिक रही थी। मिट्टी के दीये के दामों कि बात करें तो यह 10 रुपए  से 12 रुपए बिक रहे थे।  दुकानदारों ने बताया कि इस बार दीयों कि बिक्री बहुत कम हो रही है। इससे उनके रोजीरोटी मे काफी हद तक कमी आई है। उनका यह भी मानना है कि इलैक्ट्रोनिक लाइट के कारण दीयों कि बिक्री मे कमी आई हैं। इससे व्यपार भी बहुत ज्यादा कम हो गया है।
दीवाली के दिन पहाण में गन्नों का बहुत महत्व मानते हैं।तो गन्नों के दामों मे भी बढोत्तरी देखने को मिली है। यहां गन्ना 40 रुपए से 50रुपए जोड़ा बिकता नजर आया।

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top