Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस का नया मिशन “I FOLLOW THE LANE “

Ad

हल्द्वानी:  शहर की यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के विषय पर उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल पूरण सिंह रावत पुलिस और  नैनीताल एसएसपी  जन्मेजय खंडूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय की अध्यक्षता में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षकों समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के साथ  बैठक की।
  • गोष्टी में सर्वप्रथम यातायात प्रभावित होने के संबंध में समस्त थाना प्रभारी/ यातायात प्रभारी/ CPU हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि जनपद नैनीताल पर्यटक केंद्र होने पर 25 दिसंबर 2017 से 1 जनवरी 2018 को पर्यटकों का अत्यधिक संख्या में आगमन रहेगा जिस कारण वाहनों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था बांधित हो सकता है उक्त समय पर समस्त थाना प्रभारी /यातायात प्रभारी/ सुनिश्चित करे की पर्यटकों द्वारा नैनीताल में ठहरने हेतु होटलों की बुकिंग कराई गई है उनकी होटल की बुकिंग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर जाने की अनुमति दी जाए ऐसे पर्यटक जिनके द्वारा होटलों में ठहरने की कोई बुकिंग नहीं कराई गई है एवं मात्र घूमने के उद्देश्य से आए हो तो ऐसे पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल में पार्किंग की स्थिति का पता कर धीरे धीरे जाने दिया जाए।
  • प्राय देखा गया है कि सड़क दुर्घटनाएं सुबह के समय लगभग 6:00 बजे से 9:00 बजे तथा 3:00 बजे से 6:00 बजे के बीच में अधिक हुई है क्योंकि इस समय पर अधिकतर लोगों ड्यूटी हेतु आना जाना रहता है जिस कारण जल्दबाजी के चक्कर में दुर्घटनाएं होती है अतः समस्त थाना प्रभारी/ प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया कि उक्त समय पर अधिक से अधिक पुलिस बल लगाकर यातायात को धीरे धीरे नियमानुसार चलाया जाए सुबह एवं सायं के समय  को चेकिंग अभियान चलाया जाए जिससे दुर्घटना होने पर कुछ अंकुश लगाया जा सके।
  • वाहन चालकों द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चला कर यदि सरकारी संपत्ति का नुकसान किया जाता है तो नियमानुसार उसके विरुद्ध लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा के, तहत कार्रवाई की जाए।
  • देखने में आया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने प्रचार प्रसार हेतु रोड पर बने डिवाइडरों पर स्वयं के नाम के गमले फूलदान आदि रखे जा रहे हैं। इस संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जिन डिवाइडरों पर रखे गमले फूलदान आदि को हटाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
  • जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था पर लगे समस्त हेड कांस्टेबल कांस्टेबल महिला कांस्टेबल एवं होमगार्डों को  थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी द्वारा समय समय पर ब्रीफ किया जाए।
  • वाहनों/ टेंपो /ट्रॉली आदि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर का होना अति आवश्यक है अतः सभी थानाप्रभारी यातायात प्रभारी एवं CPU हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि जिन वाहनों पर नहीं लगे हैं, उन वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु दिशा निर्देश दिया जाए।
  • जनपद के समस्त थाना प्रभारी/ प्रभारी यातायात हल्द्वानी  को निर्देशित किया गया कि  माह में होने वाले अपराध समीक्षा में ट्रैफिक  की समीक्षा भी की जाएगी जिसमें माह में कितने जाम लगे / किन-किन स्थानों पर लगे /कितनी दुर्घटनाएं हुई कितनों की मृत्यु एवं कितने घायलों की संख्या का विवरण  समीक्षा में किया जाएगा।
  • प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया है कि जनपद नैनीताल के समस्त वाहनों के अंदर I FOLLOW THE LANE का स्टीकर लगवाने का प्रयास किया जाए जिससे वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाएगा।
गोष्टी में श्री हरिश्चंद्र सती अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री विजय थापा क्षेत्राधिकारी नैनीताल, श्री राजीव मोहन क्षेत्राधिकारी लाल कुआं, श्री रायमल सिंह नबियाल क्षेत्राधिकारी भवाली, व समस्त थाना प्रभारी जनपद नैनीताल प्रभारी CPU हल्द्वानी, निरीक्षक यातायात जनपद नैनीताल के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी ,अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड हल्द्वानी, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज हल्द्वानी आदि मौजूद रहे व समीक्षा में यातायात के संबंध में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top