News

नैनीताल: भांग की खेती करने वाला विदेशी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Ad

 नैनीताल। जो शहर पढ़ाई और अपने वातावरण के लिए जाना जाता है वहां अब नशा भी अपने पैर जमा रहा है। स्थानीय युवाओं से शुरू हुआ ये नशे के खेल ने सैलानियों को भी अपनी ओर खीचा है। नए मामले के अनुसार पॉलीहाउस में भांग उगाने वाला फ्रांसीसी नागरिक राजस्व पुलिस की छापामारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश की तालाश में जुट गई है। हालांकि छापेमारी में पुलिस को भांग नही मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आरोपी का नाम अलबंजी(45) निवासी फ्रांस  अपने आप को योग गुरु बताता था और छतौला में एक किराये के मकान में रहता था। उसपर आरोप है कि मकान के सामने पॉलीहाउस में रहकर पिछले छह महीने से  भांग उगा रहा था। जब इस विषय के बारे में उससे पूछताछ की गई तो उसने इससे निजी यूज के लिए बताया। इसके बाद शक होने पर  उच्चाधिकारियों ने मौका का मुआयना कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को जब राजस्व विभाग की टीम अब आरोपी को पकड़ने  पहुंची तो वो वहां से फरार हो गया।इसके साथ पुलिस को पॉलीहाउस की चैकिंग के दौरान कुछ भी नही मिला। मकान मालिक भूपेंद्र सिंह के अनुसार उसने कमरा इजराइल देश की महिला शिराअयलोन (42) को साल भर के लिए किराये पर दिया गया था। अल्बंजी और शिराअयलोन एक साथ रहते थे।

इस तरह के लोग ऐसी चीजों का व्यापार बनते है जिसका शिकार युवाओं बनते है। पहाड़ोॆ में कुछ सालों में युवाओं का नशे की ओर रुझान बड़ा है जो चिंता विषय है। इसलिए पुलिस और प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर अपनी नजर गढ़ाए हुए रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top