Nainital-Haldwani News

नैनीताल रोड में डंपर ने युवक को कुचला

Ad

हल्द्वानी– तेज गति और लापरवाही के कारण एक परिवार का चिराग बुझ गया । गुरूवार रात को नैनीताल रोड पर स्थित देवाशीश होटल के सामने एक बेकाबू डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़ भाग गया। मृतक की पुष्टि आदित्य पांडे(25) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे निवासी पॉलीशीट काठगोदाम के रूप में हुई है। डंपर काठगोदाम से हल्द्वानी के लिए जा रहा था। देवाषिष होटल के सामने रोड पर कर रहे आदित्य को डंपर ने कुचल दिया। उसके बाद भी उसने गाड़ी नही रोकी लेकिन लोगों के शोर करने के बाद वो एमबीपीजी कॉलेज के सामने डंपर छोड़कर भाग गया। परिजनों के अनुसार मृतक बाजार सामान लेने के लिए गया था। पुलिस ने शव को कब्जें में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और डंपर चालाक की खोज शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना पूर्व छात्र अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने पुलिस को दी। सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्र घटना स्थल पहुंचे। उन्होने उसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top