Auto Tech

‘नो मोर टेंशन’ ऐप आपको रखेगी टेंशन से दूर

Ad

नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव से मुक्त कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक ऐप जारी किया गया है। इस ऐप का नाम ‘नो मोर टेंशन’ रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि गैर संक्रामक रोगों को दूर रखने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। इस ऐप को जारी करते समय नड्डा ने मंत्रालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘स्वस्थ भारत- एक पहल’ भी जारी की। उन्होंने कहा कि, अब इलाज के साथ ही बचाव पर जोर देने का उपयुक्त समय आ गया है। लोगों के व्यक्तिगत जीवन में तनाव प्रबंधन बहुत अहम हो गया है। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि तनाव का शिकार किसी भी उम्र का व्यक्ति हो सकता है। मोबाइल एप लोगों को न सिर्फ तनाव के लक्षण बताएगा, बल्कि उससे बचने और उसे खत्म करने के तरीके भी बताएगा ताकि लोग स्वस्थ्य रहें। इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए लोग तनाव का स्तर भी जान सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top