World News

पश्चिमी बोलीविया में बड़ी सड़क दुर्घटना , कुल 24 लोगों की मौत

Ad

नई दिल्लीः पश्चिमी बोलीविया में सोमवार को एक बस और ट्रक में भिडंत हो गई। दुर्घटना में 24 लोग मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी। ओरुरो क्षेत्र के पारगमन व परिवहन निदेशक कर्नल विक्टर ह्यूगो लिजाराजू ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है, लेकिन बारिश इसकी एक मुख्य वजह हो सकती है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोस पिजारो ने मीडिया को बताया कि घायलों को ओरुरो शहर में विभिन्न मेडिकल फैसिलिटीज में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। समाचार एजेंसी एफे ने पिजारो के हवाले से बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पिजारो ने कहा कि अधिकारियो ने 12 मृतकों की पहचान की है जिनमें छह पुरुष, पांच महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। बोलीविया के आंतरिक मामलों के मंत्री ने ला पास में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर पोतोसी और ओरुरो शहरों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top