Sports News

पहाड़ का बेटा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

Ad

उत्तराखंड के टैलेंट ने हर वक्त अपने आप को देश व विदेश में एक नई पहचान दी है। क्रिकेट, एथलीट, फुटबॉल ,बैडमिंटन और अन्य खेलों में पहाड़ के युवा जोश ने अपना लोहा मनवाया है।  अल्मोडा के लक्ष्य सेन ने अपना व प्रदेश का नाम रोशन किया है।  15 साल के लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश के टैलेंट की तस्वीर एकबार फिर दुनिया के सामने रखी है।लक्ष्य सेन ने पिछले साल जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। वो विश्व बैडमिंटन की जूनियर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने से बस एक पायदान पीछे थे।जब लक्ष्य 11 साल के थे तब से ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) उनकी सहायता कर रहा था। इस सहायता में खास उनके लिए फीजियो और ट्रेनर उपलब्ध कराया गया था>उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आने वाले लक्ष्य सेन 10 साल की उम्र से बेंगलुरु में बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की अकादमी में बैडमिंटन खेलना सीख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पीवी सिंधु छठे और सायना नौवें नंबर पर

उधर सीनियर खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में महिला सिंगल्स की रैंकिंग में ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एक बार फिर छठे स्थान पर आ गई हैं।जबकि हाल में मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली सायना नेहवाल नौवें पायदान पर मौजूद हैं।पुरुषों की सिंगल्स रैंकिंग में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले भारतीय शटलर समीर वर्मा 10 पायदान की छलांग लगाकर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि किदांबी श्रीकांत को रैंकिंग में नुकसान हुआ और वो शीर्ष-20 से बाहर हो गए हैं।पुरुषों की रैंकिंग में भारत की तरफ से सबसे ऊपर अजय जयराम 18वें पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं जबकि एचएस प्रणय 24वें पायदान पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top