National News

पाकिस्तान ने अपने ही पायलट और विमान को बताया भारतीय !

Ad

नई दिल्लीः जहां भारत की वायुसेना ने पुलवामा हमले का जवाब आतंकियों को उन्हीं के घर में घुस कर दिया, तो वहीं जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को उड़ाने से पाकिस्तान भौखला गया है। भारत की वायुसेना के खिलाफ पाकिस्तान ने भी 27 फरवरी की सुबह भारत की सीमा के अंदर घुसा। तभी भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को अपनी सीमा से बाहर खदेड़ दिया। जिसमें उनके एक विमान को भी धराशाई कर दिया। भारत की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान ने वही पुराना रोना शुरू कर दिया। और सबसे कहने लगा कि हमारा कोई विमान नहीं गिराया गया। लेकिन पायलट पर पाकिस्तान के दावों ने उसके अपने ही झूठ ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे वह अपने ही जाल में फंसता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दअरसल पाकिस्तान लगातार बोल रहा था कि उसके हिरासत में दो भारतीय पायलट है जिसमें से एक को घायल बताया जा रहा था, जिससे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही जा रही थी। इस कारण पाकिस्तान फंस गया और कुछ देर बाद पाकिस्तान में बोला कि भारत का एक ही पायलट उनकी हिरासत में है, जिसके बाद पाकिस्तान का विमान को लेकर भी झूठ सामने आया। जहां पाकिस्तान ने दो विमान गिराने की बात कही पर अब एक विमान पाकिस्तान का ही निकला। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि शायद पाकिस्तान ने अपना ही विमान गिरा दिया, जिसके बाद वे दुनिया को बता रहा है कि उसने भारत का विमान गिरा दिया। एक तरफ पाकिस्तानी ने बताया कि उनकी वायुसेना ने भारत के दो विमान (मिग-21) मार गिराए तो इसके साथ पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने भारत के दो पायलट को अपनी हिरासत में लेने का भी दावा किया, लेकिन बाद में वह इससे पलट गए।

अपने वीडियो संदेश के बाद आसिफ गफूर ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि उनकी हिरासत में सिर्फ एक भारतीय पायलट है। जबकि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने दो भारतीय पायलटों को हिरासत में लेने का दावा किया था। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के ऊपर सवाल उठता है कि वह एक पायलट कहां गायब हो गया ? तो कही दूसरा पायलट पाकिस्तान का ही नहीं जिसे पाकिस्तान ने गलती से भारत का बता दिया थी ?

ये सवाल इसलिए, क्योंकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट बताया कि उनका एक विमान और एक पायलट लापता है। साथ ही इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के एक विमान को मार गिराया है, जो आसमान से जलता हुआ LoC पार उसी की सीमा में जाकर गिरा है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या दूसरा पायलट जिसे पाकिस्तान ने अस्पताल में इलाज के लिए भेजने की बात कही थी, कहीं वो उस पाकिस्तानी विमान का पायलट तो नहीं था, जिसे गिराने का दावा भारतीय वायुसेना की तरफ से किया गया है।
हालांकि, पाकिस्तान अभी तक ये मानने को राजी नहीं है कि उसका विमान भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है। लेकिन उसकी सेना के प्रवक्ता ने अपना ही बयान बदलकर भारत के दावों पर मुहर लगाने का काम जरूर किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top