National News

पाकिस्तान पीएम ने उगला ज़हर, उरी हमला कश्मीर तनाव की देन

Ad

नई दिल्ली। एक तरफ पूरी दुनिया उरी हमले की निंदा कर रही है।हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान अपने आप को बेकसूर बता रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। इसके साथ उरी में आर्मी बेस पर हुए आंतकी हमले पर नवाज शरीफ ने कहा कि ये कश्मीर में हुए तनाव के कारण हुआ है।  पाकिस्तान पीएम ने इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सम्मेलन में कश्मीर का रोना रोया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सम्मेलन से हिस्सा लेकर लंदन पहुंचे नवाज ने कहा कि हमारे ऊपर भारत बिना मतलब के आरोप लगा रहा है। ये सब खुद भारत की करनी का ही नतीजा है। कश्मीर हिंसा में कई लोगों ने ज़ान गवाई और कई की आंखों की रोशनी भी गई। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि  उरी हमले के 12 घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान को दोषी ठहरा दिया, जबकि हमले को लेकर भारत की तरफ से कोई जांच भी नहीं की है। हमारा देश इस तरह के आरोपों को  बिल्कुल भी सहन नही करेंगा। इसके पहले कश्मीर  में तनाव को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका से मदद मांगी थी। सोमवार को नवाज ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मिले। पाकिस्तान के पीएम ने कश्मीर में मानव अधिकारों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका को दखल देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन भारत को पाकिस्तान के पीएम के बयानों से कुछ लेना देना नही है। भारत उरी हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। साथ ही भारत ने और देशों से भी अपील की है वो पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने में उसका साथ दे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top