Sports News

पापा धोनी थके हुए थे तो पानी पिलाने मैदान पर उतर गई जीवा (वीडियो वायरल)

Ad

 

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की प्यार भरी हरकत अक्सर सोशल मीडिया पर आती है। पिता-बेटी की जोड़ी को पूरा देश बेहद प्यार करता है। धोनी ही नहीं इंडिया टीम के अन्य खिलाड़ी भी जीवा के फोटों साझा करते रहते है। रविवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट खिलाड़ियों और फ़िल्म अभिनेताओं के बीच खेले गए फुटबॉल मैच के दौरान भी धोनी और उनकी बेटी का प्यार देखने को मिला।फुटबॉल मैच ऑल हार्ट एफसी और ऑल स्टार्स एफसी के बीच खेला गया। धोनी की बेटी जीवा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद जीवा अपने पापा के पास मैदान में पानी की बोतल लेकर अपने पापा के पास आई। धोनी मैच के बाद थके हुए थे। वह अपनी बेटी के हाथ से पानी पीना चाह रहे थे और जीवा ने तुंरत अपने पापा की इच्छा को जान लिया और उन्हें पानी पिलाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://twitter.com/DhoniFangirl/status/919856191177506817

फुटबॉल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 2 गोल दागकर अपनी शानदार जीत दिलाई। धोनी ने अपने खेल से एक बार फिर साबित किया कि वह फुटबॉल में भी माहिर है। यह  जिसमे विराट कोहली की कप्तानी में ऑल हार्ट एफसी ने  रणबीर कपूर की ऑल स्टार्स एफसी को 7-3 से मात दी।

यह मैच अभिषेक बच्चन और विराट कोहली की फाउंडेशन चैरिटी के लिए फंड जुटने के मकसद से खेला गया था। पिछले साल भी इस तरह के मैच का आयोजन किया गया था, जिसमे मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था।वही इस साल भी लोगो ने इसका जमकर मजा लिया। दो गोल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। विराट ने ऑल हार्ट एफसी के लिए विजेता ट्रॉफी ली।ऑल स्टार्स के लिए अभिषेक बच्चन को रनर्स-अप ट्रॉफी मिली।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top