Uttarakhand News

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बाइकसवारों ने चलाई गोली, शहर में दहशत

Ad

 खटीमा: रविवार रात दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में जा लगी। इस वारदात के बाद पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए पहले सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां से उसे हायल सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है जिस युवक पर उन्होंने फायरिंग को उसके साथ कुछ माह पहले मारपीट भी की थी। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की तालाश में जुट गई है। घायल युवक का नाम नरी चंद है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक कुटरा निवासी नरी चंद ने बगियाघाट से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुटरा के समीप दो युवक सामने आ गए। उन्होंने सीधे फायर झोंक दिया, जिससे गोली उसके बाये हाथ में लग गई। जिसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नरी चंद को स्थानीय निवासी तुंरत हो  सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

नरी चंद ने पुलिस को बताया कि ये मामला पुरानी रंजिश का है। उसने पुलिस को बताया कि  तीन-चार माह पूर्व उसका बगियाघाट सरदार पट्टी के एक युवक से किसी बात को झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में उसने एक युवक के साथ मिलकर जान से मारने के लिए मुझ पर गोली चलाई। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बहरहाल घायल के बयान के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top