National News

पुलिस ने मारा, पीटा और फिर बयान दिलाया, बस कंडक्टर का बयान से यू-टर्न

Ad

नई दिल्ली:  गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल के हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की दिशा में जा रही है। हत्या के मामले के आरोप में गिरफ्तार बस कंडक्टर ने अपना बयान बदलकर सनसनी फैला दी है। कंडक्टर अशोक ने कहा है कि उसने कुछ नहीं किया है और उसको इस केस में जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। इस बात की जानकारी कंडक्टर अशोक के वकील ने दी।  बता दें कि 8 सितंबर को रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त पर अशोक ने अपना गुनाह कबूला था। उस दिन से अशोक के परिवार वाले इससे स्कूल और पुलिस की साजिश का नतीजा बता रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

वकील मोहित वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंडक्टर अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर बयान दर्ज करवाया था। अशोक ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके झूठे साइन कराए, झूठा केस लगाया, डराया धमकाया और नशे के इंजेक्शन लगाकर उसे मीडिया के सामने पेश किया गया। उसने यह भी कहा कि वह निर्दोष है और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।

सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश- अगली स्लाइड पर पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top