Nainital-Haldwani News

पेड़ों से मिलने वाली हरयाली है उत्तराखण्ड देवभूमि की पहचान

Ad

भवाली:दीपक आर्य: पुराणों में भी बताया गया है कि वृक्षों में देवतावों का वास होता है।  लेकिन समाज सब कुछ भूल कर पेड़ो को काटने से पीछे नहीं  रहा है। आज हर जगह पेड़ों के कटने से पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो रहा है। इसी को आधार मानते हुए पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने आज धारी के पंडित पूर्णानंद तिवारी राजकीय महाविद्यालय में एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया। पर्यावरण गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा अधिक से अधिक पेड़ लगाने और समाज के लोगों को इस विषय के बारे मे जागरूक करने की बात पर बल दिया गया। इस गोष्ठी के अंतर्गत बताया गया की किस प्रकार बढ़ते हुए तापमान और भौगोलिक घटनाओ से पर्यावरण को नुकसान होता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रेम प्रकाश  ने कहा कि अगर भविष्य को सुधारना है तो पेड़ लगाना जरूरी है। अभी पेड़ लगेंगे तो आगे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/xrYqhW6u6_I

पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया की पेड़ ही जीवन है। अगर पेड़ नहीं रहे तो हमारा जीवन कुछ सालों में खतरे की ओर है इसलिए अधिक पौधों को लगाना होगा। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवा पीढ़ी को पौधरोपण कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना था। वही सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में चंदन पर्यावरण के प्रति जागरूक तो हुए ही साथ ही कई लोगो को भी जागरूक कर चुके हैं। उन्होंने चंदन का आभार व्यक्त करते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top