World News

पैसेंजर्स से भरी बोट में लगी आग, 23 लोगों की मौत

Ad

 नई दिल्ली- इंडोनेशिया में टिडुंग आईलैंड नाम के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा रही एक बोट में आग लग गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। इस बोट में तकरीबन 200 लोग सवार थे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये बोट टिडुंग आईलैंड से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की तरफ आ रही थी। करीब 50 किलोमीटर पहले बोट में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त बोट में 200 पैसेंजर्स सवार थे। इनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। एक एजेंसी के ऑफिशियल ने बताया कि जब बोट जकार्ता पहुंचने वाली ही थी, तभी इसमें आग लग गई। बता दें कि बोट में आग क्यों लगी अभी इसका पता नहीं चल पया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री का कहना है कि कई पैसेंजर्स अभी भी मिसिंग हैं, जिनकी तलाश जारी है। पैसेंजर्स की तलाश के लिए एक रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में लगाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 पैसेंजर्स को बचाया जा चुका है। इन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बोट में आग लगने की वजह जेनेरेटर में शॉर्टसर्किट हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top