Uttarakhand News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 को देहरादून में करेंगे रैली

Ad

देहरादून-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 दिसम्बर को उत्तराखंड में एक जनसभा करने वाले हैं। देहरादून में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर बीजेपी नेताओ ने तैयारी पूरी कर ली है। बीजेपी नेता इस रैली के माध्यम से अपना अपना दम दिखाने का प्रयास भी कर रहे हैं।  वहीं, स्थानीय नेता एक दूसरे से ज्यादा भीड़ दिखाने के प्रयास में जुटे है। अगर बात की जाए रुड़की की तो रुड़की विधान सभा काफी हॉट सीट मानी जा रही है। क्योकि इस विधान सभा सीट पर कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा और बीजेपी के पुराने सिपाही पूर्व विधायक सुरेश चन्द जैन विधान सभा चुनाव में अपनी-अपनी ताल ठोके हुए है। ऐसे में बीजेपी नेता अपना दमखम दिखाने में जूटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर दूसरे दल के नेता सत्ता छोड़कर पार्टी में आने की बात पर अपना टिकट पक्का मान रह हैं तो कोई पिछले लम्बे समय से पार्टी की सेवा करने का हवाला दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top