Nainital-Haldwani News

देवभूमि के किसानों को संजीवनी देंगे पीएम मोदी , 3340 करोड़ से होगी किसानों की आय दोगुनी

Ad

हल्द्वानीः 14 फरवरी का दिन राजनैतिक गलियारों के साथ ही किसानों के लिए भी अहम मानी जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कई योजनाओं की घोषणा करने वाले है। जिसके बाद से यह रैली उत्तराखंड के किसानों के लिए संजीवनी बताई जा रही है। कई योजनाओं को सहकारिता विभाग ने तैयार किया है। रूद्रपुर में जिस योजना का शुभांरभ करने जा रहे है, जिसका नाम राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना बताया जा रहा है। जिसमें 3340 करोड़ रूपये कि लागत बताई जा रही है। इसके साथ किसानों को ब्याजमुक्त लोन जैसी कई अन्य सुविधा उपल्बध कराई जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के लोगों के लिए राहत लाए नीम करोली बाबा ,बीडी पांडे अस्पताल की बदलेगी तस्वीर

इस योजना से किसानों के रोजगार को नई दिशा दी जायेगी। जिससे किसान भंडारण और विपणन की पुरी व्यवस्था के साथ कृषि उत्पाद कर खेत से बाजार तक की मार्केटिंग को दुरूस्त किया जाएगा। परियोजना के तहत दुग्ध सहकारी समिति को भी बहुत फायदा मिलेगा। योजना के तहत 55 हजार सदस्यों को पशु स्वास्थ्य सेवा व पशुआहार उपलब्ध कराया जायेगा। इस परियोजना के तहत अनुपयोगी भूमि को भी उपयोग कर सहकारी सामूहिक खेती के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषि उत्पादों में वृध्दि होगी ।

नैनीताल के मौसम ने फिर ली करवट,ओलों के साथ बर्फबारी की संभावना, पीएम रैली पर मंडराए बादल

शादी के दिन मां की हुई मौत, छोटी बहन ने जो किया, उसे हर कोई कर रहा है सलाम

राज्य के सीमांत क्षेत्र के छोटे कृषकों के आय का मुख्य साधन भेड़-बकरी पालन है। इसे बढ़ाने के लिए 10 हजार भेड़-बकरी पालकों को संगठित किया जायेगा इसकी ब्रांडिग की जाएगी। ताकि पशुपालकों को लाभ मिल सके। दअरसल 2022 तक हर किसान की आय दोगुनी करने के संदर्भ में इस परियोजना को अहम भुमिका के रूप में देखा जा रहा है। जिससे कई पहाड़ के किसानों के लाभ दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top