Business Live

फार्चुन द्वारा जारी शक्तिशाली महिलाओं की सूची में इंदिरा नूयी को दूसरा स्थान

Ad

नई दिल्ली। दुनिया में महिलाओं के दबदबे की कहानी काफी पुरानी है। ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं की क्षमता को कम आंका जाता हो। अब वो दौर चला गया जब महिलाए घर के भीतर ही रहा करती थी। पिछले 5 दशको में महिलाओं ने अपनी काबीलियत से दुनिया के विकास में अपनी हिस्सेदारी को काफी बढ़ाया है।फार्चुन द्वारा जारी शक्तिशाली महिला की सूची में पेप्सीको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूयी को स्थान मिला है। इस सूची में जगह बनाने वाली वो अकेली भारतीय मूल की महिला हैं। इस सूची में जनरल मोटर्स की सीईओ व चेयरमैन मैरी बारा पहले स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

फार्चुन  की इस लिस्ट में नूयी दूसरे स्थान पर हैं। साल 2015 में जारी लिस्ट में उन्हें दूसरा पायदान ही मिला था। जबकि साल 2014 में वो तीसरे स्थान पर थी।फार्चुन की इस सूची में प्रमुख कंपनियों के 22 सीईओ के साथ आला अफसर मौजूद हैं। इस साल की सूची में नौ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पहली बार सूची में स्थान मिला  हैं।

फार्चुन ने नूयी के विषय में कहा कि वो एक शक्तिशाली महिला है। वो पिछले 10 साल से सीईओ का पद संभाल रही है।उनके काम से बिल्कुल भी नही लगता कि उनके काम करने की गति धीमी हुई हो। बात अगर पिछले की करे तो पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढ़कर 155 अरब डालर हो गया। पेप्सीको के प्रदर्शन में उछाल तब हुआ जब विश्व बाजार की स्थिति काफी खराब थी और  2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की बिक्री में 2015 से  पांच प्रतिशत घटी है जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत कम हुआ है।

मैरी बारा को फार्चुन ने सबसे शक्तिशाली महिला बताया है। उनके कार्यकाल के दौरान वाहन कंपनी की आय सुधरकर 152.4 अरब डालर हो गई। पत्रिका के मुताबिक  ‘मैरी बारा’ ने 2014 के संकट के बाद बेहतर तरीके से जीएम को संभाला और रूस में परिचालन बंद करने के कड़े निर्णय लिए। इसके साथ ही वाहनों की साक्षा सवारी :राइड शेरिंग: लिफ्ट में निवेश किया गया। 2015 में कंपनी को 9.7 अरब डालर का रिकार्ड लाभ हुआ था।

सूची में शामिल 10 शक्तिशाली महिलाओं की  लिस्ट में लाकहीड मार्टिन की मैरीलीन हेवसन तीसरे’, आईबीएम की गिनी रोमेटी चौथे, फिडेलिटी इनवेस्टमें की अबीगेल जानसन, फसेबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग छठे, हेवलेट पैकार्ड इंटरप्राइज की मेग व्हाइटमैन ‘सातवें’, जनरल डायनेमिक्स की फेब नोवाकोविक ‘आठवें’, मोंडेलेज इंटरनेशनल की इरेने रोजनफील्ड ‘नौवें’ तथा ओराकल की साफरा काटज ’10वें’ शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top