World News

फिर इंसानियत की काली करतूत की शिकार हुई जिन्दगी, रूस मेट्रो धमाके में 10 की मौत

Ad

नई दिल्ली-  दुनिया को एक बार फिर आतंक की के काले चेहरे का सामना करना पड़ा। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में  धमाका हुआ। खबर के अनुसार इस धमाके में  10 लोगों के मारे गए है और काफी लोग घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो को निशाना बनाया गया। धमाके के बाद ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं पाया है कि इस धमाके को किसने अंजाम दिया।मिली जानकारी के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे उड़ गए। बताया जा रहा है कि धमाके के लिए IED का इस्तेमाल किया गया है।  धमाके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर धुंए का गुब्बार उठने लगा। स्टेशन को तुरंत खाली करा लिया गया। वहीं मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दिखा कि ट्रेन के डिब्बे के दरवाजों के परखच्चे उड गए और अंदर भी काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दिखा कि ट्रेन के डिब्बे के दरवाजों के परखच्चे उड गए और अंदर भी काफी नुकसान हुआ है।रूस में भारतीय अधिकारियों ने टीवी चैनलों को बताया है कि रूस में सभी भारतीय सुरक्षित हैं। धमाकों में किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक प्रत्यक्षदर्शी ने सेनाया प्लोशाड मेट्रो स्टेशन के पास आठ एंबुलेंस को देखा। धमाके ऎसे वक्त हुए हैं जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के दौरे पर हैं। बताया गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने तत्काल सुरक्षा प्रमुख से बात की है व हालात का जायजा लिया है। धमाकों के बाद 8 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

two blasts in st petersburg metro in russia, ten die - World News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad
To Top