Nainital-Haldwani News

बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद,एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की लाठी डन्डों से जमकर पिटाई

Ad

लालकुआं: बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद कुछ दबंग किस्म के लोंगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की लाठी डन्डों से जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने कोतवाली का घेराव कर दबंगों को गिरतार करने की मांग भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

 बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद इतना बढ गया कि रात्रि में कुछ युवको  ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों की लाठी डन्डों से पिटाई लगा दी। बेरहमी से की गयी पिटाई के चलते कल्याण सिंह उम्र 70 वर्ष को गम्भीरावस्था में सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है इस मामले में नगीना कालौनी के दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुॅचकर दबंग हमलावरों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने पदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरतार कर लेगी। उक्त आश्वासन के बाद क्षेत्रवासी शान्त हुए प्रदर्शनकारियों के दबाव के बाद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में सरवर व मोहम्मद नामक दो यूवकों को गिरतार कर लिया साथ ही मन्जू देवी पत्नी राजू के द्वारा दी गयी तहरीर पर धारा 323,504 व 506 आईपीसी  के तहत नन्हें, उरफान, सरवर व मोहम्मद के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। फरार अन्य हमलावरों को लेकर पुलिस का कहना हैं कि संदिग्ध स्थानों में दबिस दी गयी है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरतार कर लिया जायेगा। उधर घायल राजू, महेश, शोभा व शकुन्तला का भी उपचार चल रहा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top