CM Corner

बजट सत्र से पहले सीएम ने ऑल वेदर और चारधाम प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को किया टाइट

Ad

देहरादून:19 मार्च 2018: 

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य का बजट सत्र 20 मार्च से गैरसेंण में आयोजित होने वाला है। इसके लिए सरकार तैयारी के साथ देहरादून से गैरसैंण रवाना हो गई है। सीएम त्रिवेंद्र रावत भी अपनी भाजपा टीम को लीड़ करते हुए गैरसैण के लिए रवाना हो गए है।बता दें कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ ही मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायकों व अधिकारी भी सड़क मार्ग से गैरसेंण पहुंच रहे हैं।

सीएम ने इस मौके पर ऋषिकेश में चारधाम य़ात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में तथा यात्रा मार्ग व ऑल वेदर रोड के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के इस प्रोजेक्ट के प्रति गंभीर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो तथा ऑल वेदर रोड का कार्य भी बाधित न हो। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, विधायक पौडी मुकेश कोहली, देवप्रयाग विनोद कण्डारी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, आयुक्त गढ़वाल एवं पर्यटन सविच दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिमला गुंजियाल सहित एनएच के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

सीएम ने इस दौरान अधिकारियों, आम जनता व विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बात की और  उनके सुझाव भी प्राप्त किये। मुख्यमंत्री ने श्रीयंत्र टापू श्रीनगर के समीप मेरीन ड्राइव बनाने की भी सहमति प्रदान की। बता दें कि चमोली जिले की गैरसैंण तहसील के भराड़ीसैंण में विधानसभा के भवन इस साल पहली बार बजट सत्र होगा। उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी की मांग को लेकर जगह-जगह हो रहे आंदोलनों के बीच यह सत्र सरकार के लिए चुनौती पेश कर रहा है।  गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने की मांग के समर्थन में कई संगठनों ने विधानसभा कूज और घेराव की घोषणा के बीच सत्र का संचालन होना है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top