Uttarakhand News

बडकोट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो 6 की मौत

Ad

बडकोट से मोल्डा गाँव जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर राइका पौंटी के स्थित राजकीय इंटक कॉलेज के समीप खाई में गिरा, हादसे 6 लोगों की मौत हो गई है। एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। मृतकों में तीन ग्रामीण मोल्डा गाँव के निवासी हैं।  बुधवार की देर शाम बडकोट से मोल्डा गाँव जा रहा बोलेरो वाहन राइका पौंटी के पास अनियंत्रित हुई तथा 200 मीटर गहरी खाई गिरी। जिसमें चार लोग की मौके ही मौत हुई है। जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। घटना में एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। मृतकों में चालक सरदार सिंह चौहान पुत्र फुलक सिंह (47) निवासी मोल्डा नौगांव, लोकेन्द्र सिंह चौहान (18) पुत्र सरद सिंह निवासी मोल्डा , शूरवीर सिंह (60) निवासी डांडा गांव ,जगत सिंह (40) पुत्र तेग सिंह निवासी मोल्डा की मौत हुई। दो की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिन दो लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है वे दिल्ली के बताए जा रहे हैं तथा ये अपने रिश्तेदारों के घर मोल्डा जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top