Nainital-Haldwani News

बात नहीं, काम करने से बदलेगी तस्वीर: ज्योती मेहता प्रत्याशी पार्षद वार्ड-36

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए उम्मीदवारों ने जनता से संपर्क बढ़ा दिया है। अपने विकास मॉडल के विजन पर जोर दिया जा रहा है। हल्द्वानी के कई ग्रामीण इलाके पहली बार नगर निगम चुनावों में भाग लेंगे, इस कारण चुनावके लिए जनता खासा उत्साहित है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-36 से भाजपा की ओर से पार्षद प्रत्याशी ज्योता मेहता का जनसंपर्क दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ रहा है।

ज्योती मेहता इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। वह गांव के सामाजिक कार्यों में भागेदारी पेश करती रही हैं। चुनाव में उतरने के बाद उन्होंने कहा कि वो उस स्तर से काम करेंगी जो गांव को एक स्वच्छ तस्वीर देगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी बदल सकती है लेकिन विचारधारा नहीं।

वार्ड नंबर-36 में सड़क और जल निकासी सबसे बड़ी परेशानी है। बारिश के वक्त जल निकासी नहीं होने से नाले नालियां उफान पर रहते हैं।  पानी की निकासी ना होने से नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है।

पानी मुख्य सड़क पर जमा रहता है जिससे यातायात में परेशानी होती है। वहीं पानी के भराव ही सड़कों के खराब होने का मुख्य कारण होता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में लोगों ने इस परेशानी के बारे में बताया और मेरी कोशिश रहेगी कि इन परेशानी को जितनी जल्दी हो सके दूर किया जाए। विकास मॉडल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सकारात्मक राह पर चलते हुए रास्ते खुद खुलते हैं। शहर का वक्त के साथ बदल रहा है और उसी के अनुरूप उसकी जरूरते भी बदलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top