Nainital-Haldwani News

बारिश बनी मुसीबत, भूस्खलन होने से हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा राष्टीय राजमार्ग बंद

Ad

हल्द्वानी। भारी वर्षा के कारण हल्द्वानी-भवाली-अल्मोडा राष्टीय राजमार्ग दोगांव के पास पहाडी गिरने से बन्द हो गया। राजमार्ग सुबह 4 बजे भारी चट्टान खिसकने से बन्द हुआ, जिससे नैनीताल के साथ ही कुमाऊं क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को काठगोदाम-भीमताल सड़क मार्ग से भेजा गया, वही काठगोदाम-हैडाखान मार्ग भी भारी वर्षा के कारण तीन जगह बन्द हुआ। जिससे लगभग 40 ग्राम सभाओं का सम्पर्क हल्द्वानी से टूट गया।

ADVERTISEMENTS Ad

 

IMG_0325

 सड़के बन्द होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक रावत सुबह ही काठगोदाम-हैडाखान सड़क मार्ग के निरीक्षण करने पहुंचे। काठगोदाम-हैडाखान मार्ग काठगोदाम से लगभग 5 किमी आगे भारी वर्षा के कारण दो जगह स्लाईड आने से सड़क बंद हो गई। मौके पर  लोनिवि विभाग द्वारा जेसीबी लगाकर मलवा हटाने के साथ ही रोड कटिंग कार्य शुरू किया गया।  जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एसके गर्ग को शीघ्र सड़क की मरम्मत व मलवा हटाकर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए।
IMG_0355
निरीक्षण दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, अपर पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिह, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिह हृयांकी, मुख्य अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग अय्याज अहमद, अधीक्षण अभियन्ता गोकरण सिह पांगती, अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता दिनेश चन्द्र धौलाखण्डी आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top