National News

बार-बार बैंक में पुराने नोट जमा करने वालों को हो सकती है दिक्कत- वित्त मंत्री

Ad

नई दिल्ली- सरकार ने पुराने नोटों को बैंक में जमा करने को  एक नया बयान दिया है। सरकार के मुताबिक यदि आपके पास पुराने नोट हैं, तो अपने बैंक खाते में एक बार में ही जमा करें। सरकार के इस कदम के पीछे उन लोगों को निशाने में लेने की तैयारी जो बार-बार बैंक में नोट जमा कर रहे है। इसके साथ ही जो बार-बार बैंत में पुराने नोट जमा करने के लिए जा रहा है उससे बैंककर्मी पूछताछ कर  सकते है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बार-बार पुराने नोट जमा करने से संदेह पैदा होता है। इसलिए ऐसे लोगों को पूछताछ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुराने नोट लेने के लिए कुछ क्षेत्रों में मिलने वाली छूट पिछले हफ्ते खत्म हो चुकी है, इसलिए अब लोगों के पास ऐसे नोट सिर्फ बैंक में ही जमा करने का विकल्प है। वित्त मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यदि कोई एक बार में बैंक में पुराने नोट जमा करता है तो 5,000 की सीमा उस पर लागू नहीं होगी और उससे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। लेकिन, वही व्यक्ति यदि हर दिन बैंक पुराने नोट जमा करने पहुंच जाता है, तो उसे संदेह की नजर से देखा जाएगा कि आखिर उसे यह नोट कहां से हासिल हुए हैं। इसलिए सबको यह सलाह दी जाती है कि आपके पास चाहे जितने पुराने नोट क्यों न हों, उसे एक बार में ही जमा करें। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने पुराने नोट जमा करने के लिए सख्त नियमों की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा था कि 30 दिसंबर तक पांच हजार रुपये से ज्यादा मूल्य के 500 या 1000 के पूछताछ के बाद सिर्फ एक बार जमा किए जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top