National News

बालाकोट एयरस्ट्राइक के मास्टरमाइंड निभाएंगे देश के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी

Ad

नई दिल्लीः मोदी सरकार ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का चीफ बनाया है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डॉयरेक्टर बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयरस्ट्राइक की पूरी प्लानिंग की थी, जबकि इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। अरविंद कुमार 1984 बैच के ही असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।सामंत गोयल के बारे में बताया जाता है कि 1990 के दशक में जब पंजाब में उग्रवाद चरम पर था। उस वक्त सामंत गोयल ने उग्रवाद के खिलाफ कई अभियान चलाए थे और इस पर लगाम लगाई थी। वहीं पुलवामा आतंकी हमले के बाद सामंत गोयल ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की प्लानिंग की थी। पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी और आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत किया था।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top