National News

बेंगलुरू में एयरशो के रिहर्सल के दौरान दो सूर्यकिरण विमान आपस में टकराए, एक पायलट की मौत

Ad

नई दिल्लीः एरो इंडिया 2019 में अभ्यास कर रहे 2 सूर्यकिरण विमानों की आपस में टकराहट हो गई है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों विमानों में आग लग गई। बता दें कि सूर्यकिरण एयरफोर्स की एक्रोबेटिक टीम का हिस्सा हैं जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग और एयर शो में करतब दिखाने के लिए होता है। सूर्यकिरण में हॉक विमानों का इस्तेमाल होता है।इसकी खासियत ये है कि यह पुराने किरण विमान की तुलना में काफी एडवांस है। इसकी तेजी भी काफी ज्यादा है और फुर्तीला भी। पहले सूर्यकिरण टीम इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर किरण का इस्तेमाल करती थी। ये नौ विमानों के फोरमेशन के फ्लाई करते थे।बता दें कि एयरशो 20 फरवरी से 24 फरवरी तक होना है लेकिन उससे पहले आज(19 फरवरी) अभ्यास के दौरान ये हादसा हुआ। इस एयर शो में दुनियाभर से 100 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें अमेरिका की बोईंग और फ्रांस की रफाल जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल भाग ले रही हैं। भारत की तरफ से सुखोई, तेजस और मिग-29 ने रिहर्सल में अपने करतब दिखाए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान मिराज और जगुआर की कलाबाजी भी यहां देखने को मिली। एयर शो से पहले सबकी नजर राफेल पर टिकी थी। राफेल के तीन विमान एयर शो में हिस्सा लेने के पहुंच चुके हैं। हालांकि भारत द्वारा की गई डील में ये राफेल विमान शामिल नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top