Nainital-Haldwani News

बेटे की छेड़खानी कीमत पिता ने चुकाई, युवक ने घोंपा चाकू

Ad

रामनगर-युवक की एक गलती ने उसके सिर से पिता का साया हटा दिया। युवक द्वारा की गई छेड़खानी का हिसाब उसके पिता को जान देकर चुकाना पड़ा। बात मोहल्ला ग्राम पुछड़ी की है जहां एक स्थानीय युवक ने गांव की लड़की के साथ छे़डखानी कर दी। युवती ने छेड़खानी का बदला लेने के लिए 6-7 युवक बुला डाले। लड़की की तरफ से आए युवकों ने सबसे पहले आरोपी युवक की धुनाई कर दी। उसके बाद आरोपी के पिता जब उसे बचाना आया तो एक युवक ने पिता के पेट पर चाकू घोंप दिया।आरोपी युवक का नाम निजाम है और जिन लोगों ने उसकी पिटाई की वो मोहल्ला खताड़ी के निवासी थे।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार लड़की की तरफ से आए युवकों ने  पिता सलाउद्दीन को बेहरमी ने पीटा। इस बीच एक युवक ने पिता पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने पिता सलाउद्दीन के पेट से चाकू निकाला। लेकिन, उपचार के दौरान सलाउद्दीन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

फोटो सौजन्य- दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top