World News

बेल्जियम में 2 पुलिसकर्मियों पर हमला

Ad

नई दिल्ली। बेल्जियम के चार्लेरोई शहर के पुलिस थाने के बाहर शनिवार दोपहर को एक हथियारबंद शख्स ने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह शख्स ‘अल्ला-हो अकबर’ चिल्ला रहा था। चार्लेरोई के पुलिस प्रशासन ने ट्वीट कर बताया कि हमलावर को एक अन्य तीसरे पुलिसकर्मी ने मार गिराया। घायल दो पुलिसकर्मियों में से एक महिला पुलिसकर्मी है जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बेल्जियम के समाचार पत्र ‘ली सोएर’ के मुताबिक, हमलवार शनिवार को स्थानीय समयानुसार 3.58 बजे पुलिस थाने के बाहर आया। उसने तुरंत ही अपने जिम बैग से हथियार निकाला और डयूटी पर तैनात पुलिकर्मी के सिर पर दे मारी। इसके बाद वह दूसरे पुलिसकर्मी की ओर मुड़ा और उसे भी घायल कर दिया।

हालांकि, पुलिस चौकी के पास खड़े तीसरे पुलिकर्मी ने हमलावार को मार गिराया। पुलिस ने अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top