Nainital-Haldwani News

भवाली:खराब व्यवस्था के विरोध में उतरे रोड़वेज कर्मचारी 

Ad

भवाली:नीरज जोशी :विधानसभा चुनाव बीते कई महीने हो गए ।सरकार बनने के इतने समय बीत जाने के बाद भी सरकार अपने वादे पूरे कर पाने में खरी नहीं उतरी है। बात भवाली रोडवेज की है जहां एक ओर ड्राइवरों की कमी के चलते बसों को खड़ा रहना पडता  है। वही कर्मचारी अपने वेतन को लेकर परेशान है। मंगलवार को प्रान्तीय यूनियन अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने भवाली डिपो का आकास्मिक दौरा कऱ डिपो कार्यालय में बैठक बुलायी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियो की समस्यों को सुना। कर्मचारियों का कहना था की आज महीने की 18 तारीख  बीत गई लेकिन अब तक वेतन नही आया है। उनहोंने कहा जल्द से जल्द वेतन दिलवाया जाए नहीं तो कर्मचारी हड़ताल पर उतर आएंगे। साथ ही कार्यशाला कर्मियों को सामान उपलब्ध कराया जाए।  उनका कहना था सरकार सभी वाह्यय स्रोत कर्मियों को  भी संविदा में  करें। और जर्जर हो चुके भवाली डिपो के भवन को सही किया जाए। वही महामंत्री जी ने कर्मचारियों को समझाते हुए कहा कि  कर्मचारी यूनियन द्वारा संविदा में कराये जाने के लिये माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। और जल्द ही कर्मचारियों के हक में फैसला आयेगा। उन्होंने कहा की वेतन को महीने के पहले सप्ताह में दीलाए जाने के लिए मुख्यालय स्त्तर पर प्रयास किया जायेगा। साथ ही कर्मचारी यूनियन जब तक 2968 कर्मियों को न्याय नही मिलेगा तब तक कर्मचारियो की हक की लड़ाई लड़ती रहेगी चाहे हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट कही भी जाना पड़े ,जायेंगे। लेकिन कर्मचारियों को न्याय दिलवा के रहेगी।  इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के भवाली डिपो के  अध्यक्ष एल,डी, पालीवाल , के, पी, सिंह, सतीस लाल ,अरुण सिंह ,मोहन असवाल, नरेश पाल सुधीर कुमार, कमल  ,मो, जावेद,किशन बिष्ट ,प्रकाश बिष्ट मो हसमत ,दीपक खत्री हेम बेलवाल ,रूप किशोर, प्रेम कुमार आदी लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top