Regional News

भवाली डिपो: वेतन दो नहीं तो आंदोलन के लिए तैयार रहो

Ad

 


भवाली:नीरज जोशी: लंबे समय से वेतन और ठीक से बसों का संचालन नहीं होने से सभी यूनियन पदाधिकारी ने नाराजगी जताई है। वही शुक्रवार को कर्मचारी यूनियन व सहायक महाप्रबंधक के बीच बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे रखी। बैठक के दौरान हुई वार्ता में बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें वेतन ना मिलने का विषय गंभीर रूप से यूनियन द्वारा उठाया गया। वेतन ना मिलने के कारण कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने आक्रोश प्रकट किया। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि हर महीने  वेतनमान  7 तारीख को दिया जाए। बता दे कि भवाली डिपो से 7 बसों का स्थानांतरण  हुआ है। उसकी जगह पर नयी बसे तत्काल मंगवाई जाए ताकि सभी कर्मचारियों को समान रूप से ड्यूटी मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर सहायक महाप्रबंधक तत्काल कर्मचारी हितो में उचित निर्णय ले।  इन बिन्दुओं को सहायक महाप्रबंधक ने हर वक्त नजरअंदाज किया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो यूनियन को आन्दोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा जिसके जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। इस मौके पर कर्मचारी यूनियन के  अध्यक्ष एलडी पालीवाल, मोहन भट्ट ,नरेश पाल, मोहन असवाल ,कौशल किशोर, जीवन सिंह सुर्या ,म हसमत, दीपक खत्री, वीरेन्द्र प्रसाद,लखविन्दर सिंह,पंकज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top