Sports News

भारतीय क्रिकेट को झटका, पूर्व खिलाड़ी ,कोच और कमेंटेटर की हुई मौत

Ad

कोलकाता:  भारतीय क्रिकेट को 30 नवंबर को एक झटका लगा है।दिल का दौरा पड़ने से महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी और कोच श्रीरूपा मुखर्जी  का निधन हो गया। श्रीरूपा मुखर्जी 65 वर्ष की थी। वह कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके साथ उनके पति परेशनाथ मुखर्जी और पुत्री अमृता रहती थी। बता दें कि श्रीरूपा ने अपने निवास स्थान कोलकाता में ही अपनी आखिरी सांसे ली।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

जानकारी दे कि  श्रीरूपा मुखर्जी के पति पूर्व बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) अध्यक्ष थे।  पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीरूपा सुबह करीब 10:30 बजे बाथरूम में गिर गईं। इसके बाद उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गश्रीरूपा भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली थी। इसके अलावा वह बंगाल की कप्तान भी रही। वह तीन विश्व कप 1993, 1997 और 2000 में तीन विश्व कप में भारतीय महिला टीम की मैनेजर भी रही थी।

दूरदर्शन और आकाशवाणी की कमेंटेटर भी थी
वह दूरदर्शन और आकाशवाणी की कमेंटेटर भी थी। इतना ही नहीं श्रीरूपा पुर्व भारतीय महिला क्रिकेट में जानी-मानी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वन-डे मैचों में कई बार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top