National News

भारतीय सेना ने आतंकी कमांडर बशीर लश्करी को मार गिराया

Ad

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 8 घंटे के मुठभेड़ में टॉप कमांडर बशीर लश्करी सहित दो आंतकियों को सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया है। वहीं इस हमले में 2 आम नागरिकों की भी मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के मुताबिक आतंकी यहां एक घर में छुपे हुए थे और वे लगातार फायरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सेना ने उसी घर को बम धमाके से उड़ा दिया है और इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बशीर लश्करी समेत 4 आतंकी छुपे हुए थे।कुछ दिन पहले ही लश्कर आतंकी बशीर सुरक्षा बलों के हाथ से बचकर निकल गया था। पुलिस और राष्ट्रीय रायफल्स ने अनंतनाग जिले में सोफ कोकरनाग गांव को लश्कर आतंकी बशीर की उपस्थिति के इनपुट के बाद घेर लिया था। लेकिन बशीर अपने 2 साथियों के साथ बचकर निकल गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top