Sports News

भारत ने न्यूजीलैंड का सपना तोड़ा, फाइनल में 190 से दी शिकस्त

Ad

नई दिल्ली: मेन ऑफ द मैच अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड को 5वें वनडे में हरा सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। विशाखापट्टम खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को 190 रनों से करारी शिकस्त दी। वनडे क्रिकेट में भारत की ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 70 और विराट ने 65 रनों  का योगदान दिया। वही महेंद्र सिंह धोनी ने 41, अक्षर पटेल ने 24, अजिंक्य रहाणे ने 20 रन बनाए. केदार जाधव 39 रनों पर नाबाद रहे।  न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में  ईश सोढ़ी और ट्रेंट बाउल्ट ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि जीमी नीशम और मिशेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका पहले ओवर में मार्टिन गप्टिल के रूप से लगा। अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 23.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 79 रन ही बना सकी।अमित मिश्रा ने  6 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। वही पहला वनडे मैच खेल रहे जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने एक-एक सफलता हासिल की. अक्षर पटेल को दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। वही टॉम लिथम और रॉस टेलर ने 19-19 रनों का योगदान दिया। कीवी टीम के सात बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके और 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले अमित मिश्रा को मेन ऑफ द सीरीज चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top