Auto Tech

भारत में लॉन्च हुआ नोकिया-150

Ad

नई दिल्ली। नोकिया ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। नोकिया ने इस फीचर को नोकिया 150 नाम दिया है। इस फोन की खासियत यह है कि इसकी मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।नोकिया के इस फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका डिस्पले 240X320 पिक्सल है। फोन में वीजीए कैमरे के साथ ही फ्लैश भी दिया गया है। वहीं, लंबे टॉक टाइम के लिए फोन में 1020 एमएच की बैट्री लगाई है। दावा किया गया है यह फोन 22 घंटे का बैकअप देगा।  वहीं, क्नेक्टिविटी के लिए फोन में एवी कनेक्टर, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और एमपी 3 प्लेयर की सुविधा भी मिलेगी। नोकिया के इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से केवल 1950 रुपए चुका कर खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top