Nainital-Haldwani News

भीमताल: 12 साल की मासूम बनी दरिंदगी का शिकार, दो बच्चो का बाप है आरोपी

Ad

भीमताल: एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है। एक 12 साल की बच्ची के साथ ये संगीन जुर्म को अंजाम दिया गया।  आरोपी का नाम  ललित कुमार(24) पुत्र आनंद राम है।आरोपी  धानाचूली का रहने वाला है। वो अपनी बहिन के घर सलौटी पंत में आया था। खबर के मुताबिक उसकी काफी दिन से  12 साल की नाबालिग लड़की पर थी। अपने नापाक हरकत को अंजाम दने के लिए वो मौका खोज रहा था। आरोपी ललित कुमार ने नाबालिग के घर में घुसकर उसकी इज्जत को तार- तार कर दिया। रात करीब 1:30 बजे लड़की को बुरी हालत में उसके परिजन भीमताल थाना ले गये। बुरी हालत में जख्मी नाबालिग बेटी की हालत को देखकर थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने पीड़ित बेटी को स्थानीय अस्पताल को रेफर किया। जहाँ डाक्टर्स ने लड़की की गंभीर हालत को देखकर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपनी हवस से नाबालिक बेटी की जिंदगी पर कलंक लगाने वाला आरोपी ललित कुमार शादीशुदा है और उसके दो बच्चों है।ऐसे में नाबालिक बेटी को जख्म देकर इंसानियत को शर्मसार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से पास के  इलाके में काफी आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top