National News

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सभी 8 सिमी आतंकी एनकाउंटर में ढेर

Ad

भोपाल। सेंट्रल जेल से हेड कांस्टेबल की हत्याकर भागे सभी 8 आंतकियों के एक एनकाउंटर में मारे जाने की खबर है। भोपाल पुलिस ने बताया कि सभी आतंकियों को भोपाल के बाहरी इलाके में मार गिराया गया है।भागने वाले सभी 8 आतंकियों में शेख मुजीब, खालिद, मजीद, अकील खिलजी, जाकिर, महबूब, अमजद और सलिख शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल  पुलिस ने बाहरी भोपाल के ईटखेड़ी गांव में आतंकियों को मार गिराया। जेल से भागे सभी 8 आतंकी बीती देर रात करीब 2 बजे सेंट्रल से भागने में कामयाब रहे थे।  डीआईजी (भोपाल) रमन सिंह के मुताबिक स्टील की प्लेट और ग्लास की मदद से आतंकियों ने हेड गार्ड रमाशंकर सिंह की हत्या करने के बाद जेल में मिली चादरों की रस्सी बनाई और उसी के सहारे दीवार फांदकर जेल से भाग निकले।  उल्लेखनीय है सेंट्रल जेल से भागे 8 सिमी आतंकियों में से 5 आंतकी पहले भी मध्य प्रदेश के खंडवा  जेल से भाग चुके थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया था। इन आतंकियों पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की एक्सक्लुसिव वीडियो के लिए नीचे क्लिक करें-

https://youtu.be/YYMfgocqwY4

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top