Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मंगलपड़ाव में बैग में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को शुक्रवार सुबह बैग में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिस ठंड में गर्म कपड़े भी कपकपी से नहीं बचा पा रहे है उस ठंड़ में बच्चों को बिना कपड़े किसी ने बैग में रखा था। ये घटना मंगलपड़ाव के ऑटोस्टेंड की हैं। लोगों की नजर जैसे ही बैग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि ये मामला गंभीर है। बच्चे का शव किसी लाल बैग में रखा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस सीसीटीवी की मदद से नवजात बच्चे को सड़क पर छोड़ने वालों की तलाश करेगी। उन्होंने बताया कि नवजात के शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस घटना की जांच के लिए प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल से भी जानकारी ली जाएगी।

जिसने भी इस बैग में बच्चे का शव देखा वो ममता पर सवाल करता नजर आया। इस  घटना ने  इंसानियत को शर्मसार किया है। जिस मासूम की आंख भी नहीं खुली थी उसे ठंड में छोड़ दिया गया। इस घटना ने लोगों के रोंगते खड़े कर दिए है। फिलहाल बच्चे की उम्र की जानकारी सामने नही आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top